कांगड़ा , मई 20 -- हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा शहर में बुधवार तड़के मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने कथित तौर पर मंदिर जा रही एक महिला को लूट लिया।
कांगड़ा थाना के प्रभारी अधिकारी (एसएचओ) संजीव कुमार ने यूनीवार्ता को बताया कि पीड़िता की पहचान शांता गुलियानी के रूप में हुई है, जो कांगड़ा शहर के डूंगा बाज़ार की रहने वाली हैं। घटना के समय महिला सुबह की पूजा के लिए 52 शक्ति पीठों में से एक प्रसिद्ध ब्रजेश्वरी मंदिर जा रही थीं। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक महिला के पास आए और उसके गले से करीब तीन तोले की सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित