कांगड़ा , जून 09 -- हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा शहर में सोमवार को बड़ी संख्या में पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की भीड़ होने के कारण सोमवार को गुप्त गंगा रोड, टांडा मेडिकल कॉलेज रोड और जोगीपुर रोड पर सैकड़ों वाहन फंस गये।

इन सड़कों पर लगे यातायात जाम ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, यहां तक कि टांडा मेडिकल कॉलेज जा रहे मरीज भी जाम में फंस गये। कहीं भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आ रहे थे, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों से आ रहे तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों ने हालांकि अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए तीर्थयात्रियों की भीड़ के दौरान पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की मांग की। आज भी यातायात पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है और सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित