कांकेर , मई 02 -- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शनिवार को बारुदी सुरंग हटाने के दौरान विस्फोट होने से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बल के जवानों को थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में कांकेर-नारायणपुर सीमा पर बारुदी सुरंगों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिये भेजा गया था। अभियान के दौरान आईईडी को निष्क्रिय करते समय अचानक विस्फोट होने से चार जवान इसकी चपेट में आ गये ओर गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीर रूप से घायलों में निरीक्षक सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढपाले गंभीर रूप से घायल हुये और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित