कांकेर , अक्टूबर 01 -- थाना कांकेर पुलिस ने नकली नोट खपाने का प्रयास कर रहे दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। इनसे 100-100 रुपये के कुल 53 नकली नोट बरामद किए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों किशोरों की तलाशी ली। पहले किशोर के काली लोवर की जेब से 18 नकली नोट और दूसरे के नीली जींस की जेब से 28 नकली नोट बरामद किए गए। बाद में मौके से ही सात और नकली नोट मिले, जिससे कुल बरामद नकली नोटों की संख्या 53 हो गई।

इन किशोरों के खिलाफ थाना कांकेर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 179, 180, 305, 331(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को दोनों किशोरों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नाग के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित