सोलन , अप्रैल 13 -- हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली बाजार में सोमवार तड़के लगी आग में आठ दुकानें एवं उनमें रखी करोड़ों की संपत्ति जलकर ख़ाक हो गयी।
कसौली के छावनी शहर के मशहूर हेरिटेज बाजार में लगी आग ने देखते ही देखते आठ दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग में कई रेस्तरां भी प्रभावित हुए, जिससे व्यापारियों को खासा नुकसान हुआ।
दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम किया। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए सैन्य एवं वायुसेना के वाहनों को भी मौके पर तैनात कर राहत-बचाव कार्यों को अंजाम दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित