जयपुर , अप्रैल 11 -- राजस्थान में जयपुर नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने शहर के परकोटे की रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, श्री कसेरा ने शुक्रवार देर रात न्यू गेट से जोरावर सिंह गेट, जोहरी बाजार, नेहरू बाजार, हवा महल ,जल महल, सुभाष चौक, बापू बाजार, रामगढ़ मोड़ सहित विभिन्न स्थानों के करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र का पैदल दौरा कर सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया।
उन्होंने गंदगी फैलाने वाले दुकानों एवं ठेलों का चालान काटने के निर्देश दिया। इस दौरान परकोटे में अवैध केबल को हटाने के लिए भी निर्देश दिया। इस दौरान आयुक्त ने आमजन से भी सफाई व्यवस्था का फीडबैक लिया और सड़क किनारे लग रहे कचरा पात्रों से कचरा खाली करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित