, Feb. 23 -- दमिश्क, 23 फरवरी (शिन्हुआ) अमेरिका की सेना ने सीरिया के हसाका गवर्नरेट स्थित कसराक सैन्य अड्डे से अपनी वापसी शुरू कर दी है और उन्हें इराक की ओर पुनः तैनात किया जा रहा है। सीरिया टीवी की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया।

रिपोर्ट में इस संबंध में और विवरण नहीं दिया गया। अमेरिकी बल पहली बार 2014 में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ाई के नाम पर सीरिया में तैनात किये गये थे।

वापसी का यह फैसला देश के कुछ हिस्सों से अमेरिका-नेतृत्व वाले गठबंधन बलों की चरणबद्ध वापसी की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे पहले इस महीने सीरिया के अंतरिम प्रशासन ने कहा था कि अमेरिका के साथ समन्वय के बाद उसकी सेना ने हसाका गवर्नरेट के शद्दादी सैन्य अड्डे और सीरिया-इराक-जॉर्डन सीमा के पास स्थित तन्फ अड्डे का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित