श्रीनगर , अगस्त 15 -- कश्मीर घाटी में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के जोश, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विकास, युवाओं को मज़बूत बनाने और सबको साथ लेकर चलने वाले शासन के लिए नये वादों के साथ मनाया गया।

राजधानी श्रीनगर में मुख्य समारोह बख्शी स्टेडियम में हुआ, जहां मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और औपचारिक परेड का निरीक्षण किया तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस, सुरक्षा बलों एवं स्कूली छात्रों की टुकड़ियों के शानदार मार्च-पास्ट की सलामी ली। समारोह में क्षेत्र की अलग-अलग विरासत को दिखाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्यमंत्री ने बेहतरीन अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्रों, पुलिस कर्मियों, कलाकारों और खेल में हिस्सा लेने वालों को उनके योगदान और प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।

अनंतनाग में शिक्षा , स्वास्थ्य ,चिकित्सा शिक्षा और समाज कल्याण मंत्री सकीना इटू ने खानबल में शहीद हिमायूं मुज़म्मिल मेमोरियल गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में तिरंगा फहराया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने हेल्थकेयर, शिक्षा, रोजगार और सिविक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया तथा युवाओं से स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

घाटी में शोपियां, हंदवाड़ा, सोपोर और करनाह तथा अन्य स्थानों पर भी इसी तरह के जश्न मनाये गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित