श्रीनगर , जून 13 -- जम्म-कश्मीर में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार करने के बाद एक घुसपैठिया पकड़ा गया।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घुसपैठिए की पहचान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद के रहने वाले असद खान (19) के तौर पर हुई है। उसे नियंत्रण रेखा के इस तरफ आने के बाद सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा।

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां उस लड़के से पूछताछ कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने किन हालात में भारी सुरक्षा वाली सीमा पार की।

घटना की पुष्टि करते हुए सेना की श्रीनगर चिनार कॉर्प्स ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान उसे पकड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित