श्रीनगर , अगस्त 20 -- जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की टिप्पणी पर पाकिस्तान द्वारा अमेरिकी राजनयिक को तलब किया जाना पाकिस्तान और अमेरिका के बीच का आपसी मामला है, जिसमें न तो वह और न ही कोई अन्य कुछ कर सकते हैं।
श्री अब्दुल्ला ने संवाददाताओं से कहा, "यह पाकिस्तान और अमेरिका के बीच का मामला है। न तो आप और न ही मैं इसके बारे में कुछ कर सकते हैं। अमेरिकी राजदूत ने जो कहा, सो कहा। अब यह दोनों देशों के बीच की बात है।"उल्लेखनीय है कि दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत गोर ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर की अपनी पहली यात्रा के दौरान कहा कि जम्मू-कश्मीर 'भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।' उन्होंने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की अपनी दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन श्रीनगर में श्री अब्दुल्ला से मुलाकात की।
इसके बाद पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में अमेरिकी राजनयिक को तलब किया और जम्मू-कश्मीर की स्थिति के बारे में राजदूत की 'तथ्यात्मक रूप से गलत टिप्पणियों' पर कड़ी आपत्ति दर्ज करायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित