तिरुमाला , मार्च 06 -- तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष कलवकुंतला कविता ने शुक्रवार सुबह तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्जना की।
श्रीमती कविता अपने पति अनिल के साथ सुबह मंदिर गईं और भगवान के दर्शन किए। वह गुरुवार शाम को अलीपिरी की सीढ़ियों से पैदल तिरुमाला पहुंची थीं, ताकि एक मन्नत पूरी कर सकें। दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों से वह जिस मानसिक पीड़ा का सामना कर रही थीं, वह भगवान वेंकटेश्वर की कृपा से खत्म हो गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा कहा है कि सच्चाई, न्याय और नेकी उनके साथ हैं और उन्होंने खुशी जताई कि अदालत ने उन्हें दिल्ली आबकारी नीति के मामले में पूरी तरह से बरी कर दिया है। उन्होंने कहा, "भगवान के आशीर्वाद से, मुझे क्लीन चिट मिल गई है। इसीलिए मैं पैदल तिरुमाला आई और अपनी मन्नत पूरी होने पर भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की।"श्रीमती कविता ने संकेत दिया कि वह जल्द ही तेलंगाना के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए एक नयी राजनीति पार्टी बनाएंगी। उन्होंने कहा, "हम आने वाले दिनों में एक राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना बना रही हूं जो राज्य के लोगों के लिए तेलंगाना की गृह पार्टी के तौर पर काम करेगी। मैंने भगवान से प्रार्थना की है कि नयी पार्टी को उनका आशीर्वाद और कृपा मिले।" उन्होंने कहा कि हालांकि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश अलग-अलग राज्य हैं, लेकिन दोनों इलाकों के लोगों को मिलजुलकर रहना चाहिए। श्रीमती कविता ने कहा कि उन्होंने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लोगों की भलाई और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित