शिमला , मार्च 6 -- हिमाचल प्रदेश के नये राज्यपाल नियुक्त किये गये श्री कविंद्र गुप्ता जल्दी ही श्री शिव प्रताप शुक्ला का स्थान लेंगे, जिन्हें तेलंगाना का नया राज्यपाल बनाया गया है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने गुरुवार रात कुछ राज्यों में नये राज्यपाल नियुक्त किये हैं और कुछ राज्यपालों को स्थानांतरित किया है। इस नियुक्ति से पहले श्री गुप्ता केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल थे और उन्होंने गुरुवार को ही अपने पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने जुलाई 2025 में लद्दाख में उपराज्यपाल का पद संभाला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित