कवर्धा , जून 29 -- छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को दो कारों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार पंडरिया थाना क्षेत्र के लघान गांव के समीप फ्रॉन्क्स कार और वैगनआर कार के बीच भीषण टक्कर हुई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और उनमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कबीरधाम जिले के धरमपुरा निवासी के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल चार लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
राहगीरों की सूचना पर पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित