कवर्धा , जुलाई 10 -- छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में खेत के चारों ओर लगाए गए करंटयुक्त तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार, घटना पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मंझोली की है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि एक खेत में लगी मक्के की फसल को आवारा पशुओं से बचाने के उद्देश्य से मेड़ पर बिजली प्रवाहित तार (फेंसिंग) लगाया गया था।

इसी दौरान रामभीषण खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में वह करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे जोरदार बिजली का झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित