अहिल्यानगर , अप्रैल 13 -- महाराष्ट्र के कल्याण-अहिल्यानगर हाईवे पर सोमवार को एक कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गयी।

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार पूरी तरह से पिचक गई, जिससे उसमें सवार लोगों को बचने का कोई मौका ही नहीं मिला।

ईको कार में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत अभी भी नाज़ुक बनी हुई है। टक्कर की ज़ोरदार आवाज़ सुनते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित