अहमदाबाद , दिसंबर 13 -- पश्चिम रेलवे द्वारा गुजरात में अहमदाबाद मंडल के कलोल स्टेशन पर चार ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया गया है।

मंडल रेल प्रवकता ने शनिवार को बताया कि रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की बहुप्रतीक्षित मांग को ध्यान में रखते हुए वलसाड-वडनगर एक्सप्रेस, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ एक्सप्रेस, जोधपुर-केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस और मुजफ्फरपुर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेनों का कलोल स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों का कलोल स्टेशन पर आगमन/ प्रस्थान का समय निम्नानुसार रहेगा।

ट्रेन संख्या 20959/20960 वलसाड-वडनगर-वलसाड सुपरफास्ट एक्सप्रेस: ट्रेन संख्या 20959 वलसाड-वडनगर एक्सप्रेस 16 दिसंबर से कलोल स्टेशन पर 1137 बजे आगमन एवं 1139 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 20960 वडनगर-वलसाड एक्सप्रेस 16 दिसंबर से कलोल स्टेशन पर 1815 बजे आगमन एवं 1817 बजे प्रस्थान करेगी।

ट्रेन संख्या 12215/12216 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ एक्सप्रेस: ट्रेन संख्या 12215 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ एक्सप्रेस 16 दिसंबर से कलोल स्टेशन पर 2241 बजे आगमन एवं 2243 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12216 बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस 16 दिसंबर से कलोल स्टेशन पर 2011 बजे आगमन एवं 2013 बजे प्रस्थान करेगी।

ट्रेन संख्या 16507/16508 जोधपुर-केएसआर बेंगलुरु द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस: ट्रेन संख्या 16507 जोधपुर-केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस 18 दिसंबर से कलोल स्टेशन पर 1155 बजे आगमन एवं 1157 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 16508 केएसआर बेंगलुरु-जोधपुर एक्सप्रेस 17 दिसंबर से कलोल स्टेशन पर 0619 बजे आगमन एवं 0621 बजे प्रस्थान करेगी।

ट्रेन संख्या 15269/15270 मुजफ्फरपुर-साबरमती साप्ताहिक जनसाधारण एक्सप्रेस: ट्रेन संख्या 15269 मुजफ्फरपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस 20 दिसंबर से कलोल स्टेशन पर 0553 बजे आगमन एवं 0555 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 15270 साबरमती-मुजफ्फरपुर जनसाधारण एक्सप्रेस 20 दिसंबर से कलोल स्टेशन पर 1828 बजे आगमन एवं 1830 बजे प्रस्थान करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित