कोलकाता , जून 06 -- पश्चिम बंगाल के कलकत्ता मेडिकल कॉलेज के एक छात्र शनिवार को गंगा नदी में डूब गया।

लापता हुए 24 वर्षीय छात्र का पता लगाने के लिए प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर खोज अभियान चलाया जा रहा है।

छात्र की पहचान सोहम बसाक के रूप में हुई है। वह हुगली जिले के कोन्नगर का रहने वाला था और मेडिकल कॉलेज के मुख्य छात्र छात्रावास में रहता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित