भोपाल , अगस्त 13 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था 'कर्मश्री' द्वारा आयोजित भारत की विशाल तिरंगा यात्रा कल 14 अगस्त को सुबह 10 बजे निकाली जाएगी। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित करीब एक लाख नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल होंगे।

आयोजकों के अनुसार तिरंगा यात्रा कोलार सिक्स लेन स्थित मदर टेरेसा स्कूल के सामने से शुरू होकर संतनगर के भैंसाखेड़ी मंडी तक जाएगी। करीब 32 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर 1100 से अधिक स्थानों पर स्वागत की व्यवस्था की गई है। यात्रा में शामिल होने के लिए अब तक करीब 50 हजार वाहनों का पंजीयन हो चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित