समस्तीपुर , अगस्त 13 -- ूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर रेल मंडल के कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव का शुभारंभ 19 अगस्त को किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने आज यहां बताया कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर सुबह 9 बजे हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन के ठहराव का शुभारंभ करेंगे।उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय ने गाड़ी संख्या 12565/66 दरभंगा- नई दिल्ली एवं नई दिल्ली -दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का समस्तीपुर -मुजफ्फरपुर रेल खंड के कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर ठहराव की स्वीकृति प्रदान करने के बाद मंडल द्वारा 19 अगस्त को सुबह नौ बजे कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली एवं दरभंगा सहित प्रमुख शहरों की रेल यात्रा में सुविधा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित