बेंगलुरु , अक्टूबर 23 -- कर्नाटक में शुक्रवार की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये।

राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) के मुताबिक 09.01 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 दर्ज की गयी। भूकंप का केंद्र थिम्मोजनहल्ली गांव से लगभग 0.5 किलोमीटर उत्तर में और जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान या हताहत होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लोगों को सलाह दी गयी है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक एजेंसियों की ओर से जारी की गई सूचनओं पर ही भरोसा करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित