बेंगलुरु , जून 05 -- कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने शुक्रवार को दावा किया कि नयी सरकार में मंत्री बनाए गए श्री रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा राज्य को मध्यावधि चुनाव की ओर धकेल सकता है।

श्री विजयेंद्र ने एक बयान में जल संसाधन मंत्री रेड्डी के इस्तीफे पर टिप्पणी करते हुए कहा, "कांग्रेस में हो रही घटनाएं सरकार में बढ़ती अस्थिरता का संकेत देती हैं और कर्नाटक में मध्यावधि चुनाव की संभावना की ओर इशारा करती हैं।"श्री विजयेंद्र ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली नयी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस में नेतृत्व की लड़ाई मुख्यमंत्री पद की होड़ से हटकर अब कैबिनेट में जगह और प्रभावशाली विभागों के लिए संघर्ष में बदल गई है।

उन्होंने कहा, "जो नेता पहले मुख्यमंत्री पद के लिए होड़ कर रहे थे, वे अब मंत्री पद और ताकतवर विभागों के लिए लड़ रहे हैं।" भाजपा नेता का तर्क था कि कैबिनेट के गठन के तुरंत बाद एक वरिष्ठ मंत्री का इस्तीफा सत्ताधारी पार्टी के भीतर बढ़ती असंतुष्टि को दर्शाता है और सरकार के आपसी तालमेल पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित