मंगलुरु , सितंबर 30 -- कर्नाटक में जोकट्टे के पास मंगलुरु रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) परिसर में बुधवार को हुए एक तेज धमाके के बाद आसमान में घना धुंआ उठता देखा गया।
रिफाइनरी के आस-पास के इलाकों में रहने वालों ने बताया कि उन्होंने एक तेज़ आवाज़ सुनी, जिसके बाद उस जगह से घना धुआं निकला। उन्होंने कहा कि आवाज़ और धुआं काफी दूर से दिखाई और सुनाई दे रहे थे, जिससे बड़े औद्योगिक परिसर के आस-पास रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ गयी। इस बात की हालांकि तुरंत कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई कि आवाज़ धमाके, किसी तकनीकी घटना या रिफाइनरी के अंदर किसी और गतिविधि की वजह से हुई थी।
संभावित नुकसान, हताहतों या घटना की सही जगह और तरह के बारे में जानकारी तुरंत उपलब्ध नहीं थी। रिफाइनरी के अधिकारी जगह की स्थिति का पता लगा रहे थे। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित