लखनऊ , फरवरी 19 -- देवदत्त पड़िक्कल, केएल राहुल, आर स्मरण के शानदार शतकों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत कर्नाटक का उत्तराखंड के खिलाफ खेला गया रणजी ट्रॉफी 2026 का 15 फरवरी को शुरु हुआ पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को ड्रा घोषित हुआ। दिन को खेल समाप्त होने किये जाने के समय उत्तराखंड ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 260 रन बना लिये थे। कर्नाटक अब खिताबी मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंची जम्मू-कश्मीर से भिड़ेगा। देवदत्त पड़िक्कल को दोहरे शतक के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' के पुरस्कार से नवाजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित