बेंगलुरु , जुलाई 31 -- कर्नाटक पुलिस भर्ती विभाग ने 2018 से 2022 के बीच आयोजित भर्ती परीक्षाओं में धोखाधड़ी और अनियमितताओं के दोषी पाए गए 216 उम्मीदवारों को स्थायी रूप से अयोग्य घोषित कर दिया है, जिससे राज्य पुलिस विभाग में उनके अब शामिल होने के सारे रास्ते बंद हो गए हैं।

भर्ती विभाग ने कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) को अगस्त और सितंबर में होने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षाओं सहित भविष्य की किसी भी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए ब्लैकलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार नहीं करने या उन्हें हॉल टिकट जारी नहीं करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि यह कार्रवाई अपराध जांच विभाग (सीआईडी) और केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) की व्यापक जांच के बाद की गई है, जिसमें प्रश्न पत्र लीक, किसी और की जगह परीक्षा देना, ब्लूटूथ उपकरण का इस्तेमाल, ओएमआर उत्तर पुस्तिका में हेरफेर और पुलिस की नौकरी पाने के लिए अपनाए गए अन्य अवैध तरीकों से जुड़े कई घोटालों का पता चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित