भरतपुर , सितम्बर 16 -- राजस्थान में करौली में नगर परिषद के सभापति पद के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

भाजपा की ओर से वार्ड 50 से पार्षद वीरेंद्र शर्मा ने नामांकन दाखिल किया है जबकि कांग्रेस की तरफ से पूर्व उपसभापति और वार्ड पांच से पार्षद सुनील सैनी ने अपना नामांकन भरा है।

दोनों उम्मीदवारों ने निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार रावत को अपने नामांकन पत्र सौंपे।

नगर परिषद में कांग्रेस के 28, भाजपा के 11, बसपा का एक और 15 निर्दलीय पार्षद चुने गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित