भरतपुर , अक्टूबर 13 -- राजस्थान में भरतपुर संभाग के करौली में पंचायती राज चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो गयी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नामांकन के पहले दिन जिला परिषद के वार्ड संख्या 34 से एक उम्मीदवार ने दो नामांकन पत्र दाखिल किये। वहीं, नादौती पंचायत समिति के वार्ड संख्या 21 से भी एक उम्मीदवार ने दो नामांकन जमा कराये।
सांख्यिकी विभाग के सूत्रों ने बताया कि उम्मीदवार 16 अक्टूबर तक पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक अपने नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव कार्यक्रम के अगले चरणों पर कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित