भरतपुर , फरवरी 17 -- राजस्थान में करौली के सपोटरा में आयोजित कन्हैया दंगल में लोक कलाकारों ने अपनी गायकी से धार्मिक और पौराणिक कथाओं पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत करके दंगल देखने आये दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आम बस्ती दयारामपुरा के तत्वावधान में आयोजित इस एक दिवसीय लोकगीत दंगल में जीरोता, पटपरी और घुरासी की गायक दलों ने जब अपनी विशिष्ट शैली में भारतीय संस्कृति से जुड़े विलुप्त होते लोकगीत सुनाये तो लोग झूम उठे।

करौली क्षेत्र में कन्हैया दंगल की लोकप्रियता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि दंगल में उमड़े हुजूम के बीच सेंकड़ों की तादाद में महिलाएं अपने घर का कामकाज छोड़कर दंगल देखने पहुंचीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित