भरतपुर , मई 01 -- राजस्थान में करौली में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुवार आधी रात के बाद मौसम में आये बदलाव से तेज हवाओं एवं आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट के साथ हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट के बाद लोगों को राहत मिली है।

बारिश के कारण भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को राहत मिली है। इससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि शुक्रवार सुबह होते-होते मौसम पूरी तरह साफ हो गया और धूप खिल गयी, लेकिन जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों ने इस बदलाव से राहत महसूस की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित