भरतपुर , मई 15 -- राजस्थान में करौली में जिला चिकित्सालय के ऑक्सीजन संयंत्र एवं जैविक कचरे में शुक्रवार सुबह आग लगन से मरीजों में भगदड़ मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चिकित्सालय में लगी आग से उठती ऊंची ऊंची लपटों एवं धुंए के गुबार को देख मरीजों के परिजन अपने मरीजों को लेकर सुरक्षित स्थान की तलाश में नजर आए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है, लेकिन भीषण आग के चलते अस्पताल प्रशासन से लेकर पुलिस एवं जिला प्रशासन में अफरातफरी मची हुई है।

जिला कलेक्टर ,पुलिस अधीक्षक और अन्य प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है। दमकल की मदद से आग पर काबू के प्रयास किये जा रहे है। फिलहाल अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित