भरतपुर , अप्रैल 29 -- राजस्थान के करौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर टिप्पणी के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल का पुतला दहन किया।

कलेक्ट्रेट के सामने किये गये विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस के स्थानीय नेताओ एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस महासचिव एवं टोंक विधायक श्री पायलट के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी पर आक्रोश जाहिर कर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं का किसी भी स्तर पर अपमान सहन नहीं करेगी और ईंट का जबाब पत्थर से देगी।

इससे पूर्व 'संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान के तहत जिला कांग्रेस की एक बैठक आयोजित कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित