भरतपुर , अप्रैल 14 -- राजस्थान में करौली जिले के सपोटरा के नारौली डांग में आयोजित तीन दिवसीय कन्हैया दंगल के समापन पर मंगलवार काे लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नारौली डांग में भैरों बाबा मंदिर देहरा वाले के प्रांगण में आम बस्तीकी ओर से भक्तिमय माहौल में तड़के तक चले इस कन्हैया दंगल में कलाकारों की मनमोहक धार्मिक और पौराणिक कथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

मंदिर समिति के सूत्रों ने बताया कि समापन दिवस पर ख्यालीराम एवं हरकेश पार्टी दुधराई, धर्मसिंह एवं जगराम पार्टी गनीपुर सिकराय, कैलाश और श्यामलाल पार्टी रानेटा के कलाकारों ने अपनी स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत कीं। समापन अवसर पर गांव के पंच-पटेलों और कमेटी सदस्यों ने सभी कलाकारों का माला पहनाकर और साफा बांधकर सम्मान किया।

धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाये रखने का संदेश देने वाला कन्हैया दंगल क्षेत्र में अपना विशेष महत्व रखता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित