भीलवाड़ा , जुलाई 09 -- राजस्थान में भीलवाड़ा में जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति ने गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में विभिन्न थानों में जब्त करोड़ों रुपये के अवैध नशीले पदार्थों को नष्ट किया।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर के नेतृत्व में संपन्न हुई। समिति के सदस्यों की मौजूदगी में सबसे पहले मालखाने से लाये गये नशीले पदार्थों के वजन और सील का मिलान किया गया, जिसके बाद नियमानुसार इन्हें नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गयी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 20 गंभीर मामलों से जुड़े मादक पदार्थों को नष्ट किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस पूरी खेप की अनुमानित कीमत पांच करोड़ 70 लाख 80 हजार रुपये आंकी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित