शिवपुरी , अप्रैल 20 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने अपने पुत्र को करैरा से चुनाव लड़ाने की घोषणा की है। इस संबंध में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक प्रीतम लोधी ने यह बयान उस समय दिया, जब उनके पुत्र दिनेश लोधी से करैरा पुलिस एवं एसडीओपी द्वारा थार वाहन दुर्घटना मामले में पूछताछ की गई थी।
वीडियो में विधायक ने कहा कि उनका पुत्र करैरा जाएगा और वहीं से चुनाव भी लड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि करैरा किसी के निजी अधिकार में नहीं है। उक्त वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित