शिवपुरी , अक्टूबर 28 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के अनुविभागीय मुख्यालय करेरा में पुलिस ने अवैध रूप से रखे गए बड़ी मात्रा में आतिशबाजी के सामान को जब्त किया है। जब्त पटाखों की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूचना के आधार पर पुलिस बल ने करेरा में कुम्हरपुरा के पास एक कमरे में रखे पटाखे बरामद किए। ये पटाखे आनंद साहू द्वारा रखे गए थे। जांच के दौरान आतिशबाजी के सामान के संबंध में कोई लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित