TVK Chief Vijay grilled by CBI for 7 hours in Karur Stampede CaseNew Delhi, March 15 (UNI) Tamil film star and Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) chief Vijay was grilled by the CBI for over seven hours in connection with the Karur stampede case on Sunday.नयी दिल्ली, 15 मार्च (वार्ता) केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने करूर भगदड़ मामले में रविवार को तमिल फिल्म अभिनेता और तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख विजय से सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।

विजय शाम करीब छह बजे जांच एजेंसी के मुख्यालय से बाहर निकले। यह इस मामले में उनसे पूछताछ का तीसरा दौर था। इससे पहले 12 जनवरी और 19 जनवरी को भी एजेंसी की विशेष टीम ने उनसे पूछताछ की थी।

जांच एजेंसी ने 10 मार्च को विजय को 15 मार्च को पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा था, जबकि करूर के विधायक और तमिलनाडु के पूर्व मंत्री वी. सेंथिलबालाजी को 17 मार्च को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।

जांच के दौरान एजेंसी ने चुनावी सभा के आयोजन में उनकी भूमिका, संभावित भीड़ के बारे में उनकी जानकारी, सुरक्षा व्यवस्था तथा कार्यक्रम के निर्धारित समय और उनके पहुंचने के बीच सात घंटे के अंतर को लेकर सवाल किए। माना जा रहा है कि इसी देरी के कारण भीड़ बढ़ने और बाद में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा होने की संभावना की जांच की जा रही है।

यह मामला 27 सितंबर को विजय की पार्टी के चुनावी कार्यक्रम के दौरान हुई भगदड़ से जुड़ा है, जिसमें 41 लोगों की मृत्यु हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे।

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद अक्टूबर में इस मामले की जांच तमिलनाडु पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दी गयी थी। मामले की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीशों की एक समिति भी गठित की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित