भरतपुर , अक्टूबर 28 -- राजस्थान में भरतपुर में निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए सुहागिन महिलाओ द्वारा गुरुवार को मनाये जाने वाले करवा चौथ के व्रत से पूर्व बुधवार को पूरे संभाग में व्रत की तैयारियों को लेकर बाजारों में महिलाओं की रेलमपेल मची रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संभाग के धौलपुर में पुलिस ने परिवार के साथ करवा चौथ का त्यौहार मनाने के लिए जिले में तैनात महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आधे दिन का अवकाश देने की घोषणा की है।

सोलह शृंगार की तैयारियों से लेकर बाजारों में पूजा सामग्री, करवा, छलनी, साज-शृंगार के सामान, आभूषण, कपड़ों, चूड़ियों और सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों के साथ ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की भारी भीड़ नजर आयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित