चंडीगढ़ , अगस्त 26 -- हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए करनाल जिले के तीन गांवों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने और गुरुग्राम के दौलताबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में क्रमोन्नत करने की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन प्रस्तावों को हरी झंडी दी है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि करनाल के गांव चांद समंद, खिराजपुर और नलवी कलां में एक-एक नया उप-स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को घर के नजदीक प्राथमिक चिकित्सा और बुनियादी स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं मिल सकेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित