करनाल , मई 28 -- हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बुधवार को करनाल के मोर माजरा स्थित आर्य कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रार्थना एवं सांस्कृतिक सभा शेड का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने दसवीं और बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में मेरिट हासिल करने वाली छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी।

कार्यक्रम में गुरुकुल के प्रधान एडवोकेट सुखबीर सिंह मान ने बताया कि विद्यालय ने दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में हरियाणा में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। करनाल जिले की टॉप-10 मेरिट सूची में 6 छात्राएं गुरुकुल की शामिल रही हैं।

यह उपलब्धि सुनकर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने विद्यालय प्रबंधन, स्टाफ और छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गुरुकुल की शैक्षणिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर गुरुकुल कार्यकारिणी के सचिव ओम प्रकाश मान, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित