चित्तौड़गढ़ , मार्च 06 -- राष्ट्रीय करणी सेना के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए 29 मार्च को जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी।

सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार ने शुक्रवार को यहाँ पत्रकारों को बताया कि हमारे नेता सुखदेव सिंह की हत्या को दो वर्ष से ज्यादा हो गया, लेकिन अब तक पुलिस ने केवल हत्यारों को ही गिरफ्तार किया है, जबकि उनको मरवाने वाले लारेंस गिरोह को गिरफ्तार नहीं किया गया, बल्कि वह जेल से ही आराम से व्यापारियों को धमकियां दे रहा है।

उन्होंने कहा कि अब करणी सेना कार्यकर्ताओं के साथ सुखदेवसिंह की धर्मपत्नी 29 मार्च को जयपुर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करके न्याय की गुहार करेंगी जो आर पार की लड़ाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित