अलवर , अगस्त 30 -- राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में शेरपुर बास में जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए खेत के चारों ओर बिछाये गये बिजली के तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज लिया है।
मृतक के भाई राकेश ने शनिवार को नौ नामजद सहित करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले के अनुसार महेंद्र (28) 25 अगस्त की शाम को अपने पिता को खाना देने के लिए शेरपुर बास से मोहम्मदपुर जा रहा था। उसी दौरान वह खेत के आसपास लगायी गयी तारबंदी की चपेट में आ गया। तारबंदी में जंगली जानवरों को रोकने के लिये करंट प्रवाहित किया गया था। इससे उसकी मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित