भरतपुर , जनवरी 20 -- राजस्थान में भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलिंग लगाने के दौरान एक मिस्त्री की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मिस्त्री जीतेंद्र (33) झारकई गांव में रात में एक घर में छत पर लोहे की रेलिंंग लगा रहा था कि रेलिंग पास से ही गुजर रही उच्च क्षमता के बिजली के तारों से छू गयी। इससे करंट लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से गिर पड़ा।

सूत्रों ने बताया कि इस पर वहां मौजूद लाेग उसे तुरंत भरतपुर के आरबीएम अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित