अलवर , सितम्बर 26 -- राजस्थान में अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में करणपुरा गांव में शनिवार को करंट लगने से दो बच्चों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे गौरव (चार) और हर्षिता (सात) सिंगल फेज ट्रांसफार्मर की अर्थिंग के संपर्क में आ गए, जिससे उन्हें तेज करंट लग गया। करंट लगने के बाद परिजन आनन-फानन में दोनों बच्चों को लेकर रैणी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद दोनों बच्चों के शव रैणी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित