भरतपुर , मई 05 -- राजस्थान में धौलपुर के नादनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को पोही गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक बालक की मौत हाे गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन वर्षीय दिव्यांश पुत्र मोजी कुशवाह अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आकर अचेत हो गया। इस पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराये ही शव अपने साथ गांव ले गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित