श्रीगंगानगर , मई 29 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में दो बुजुर्ग महिलाओं की करंट लगने और सर्पदंश से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में चक 01-वाई में शुक्रवार को सुबह 71 वर्षीय सुशीलादेवी को घर में ही काम करते समय एक जहरीले सांप ने डस लिया। पुलिस के अनुसार परिवार वाले सुशीला को तुरंत ही जिला अस्पताल लेकर आये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिले के दूरवर्ती नयी मंडी घड़साना थाना क्षेत्र में चक 3-जीडी में एक बुजुर्ग महिला पदमादेवी बावरी (75) को घर में कूलर में पानी भरने के लिए मोटर चलाते समय करंट लग गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया,जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित