सासाराम , सितंबर 09 -- बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) की महिला बटालियन, सासाराम परिसर में बुधवार सुबह करंट लगने से एक चालक हवलदार की मौत हो गई।

मृतक की पहचान कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के सिसवार गांव के भव पोखर निवासी लाल साहब सिंह के रूप में हुई है। वह बीएसएपी महिला बटालियन में चालक हवलदार के पद पर कार्यरत थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित