रामनगर,24मार्च(वार्ता) अमेरिका इजरायल और ईरान के युद्ध का सीधा प्रभाव आम जीवन पर दिखने लगा है, उत्तराखंड के हल्द्वानी में होटल और ढाबे सहित स्ट्रीट फूड वेंडर कमर्शियल सिलेंडर न मिलने की वजह से बेहद परेशान है।
कारोबारी व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट से भी गुहार लगा चुके हैं कि उन्हें अपना परिवार चलाने के लिए व्यवसाय चलाना बेहद जरूरी है। लेकिन गैस के सिलेंडर के अभाव में धीरे-धीरे करके धंधा बंद होने की कगार पर है। एक और व्यापार मंडल और व्यापारी परेशान है तो दूसरी तरफ प्रशासन के इस मामले में सिटी मैजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा बनाई गई एसओपी के आधार पर कमर्शियल सिलेंडर दिए जाने की कार्रवाई की जा रही है। धीरे-धीरे प्रशासन सिलेंडर के बैकलॉग खत्म करने का प्रयास कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित