पटना , अक्टूबर 26 -- बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सोमवार को गोपालगंज प्रवास के दौरान अपने पैतृक गांव डुमरिया स्थित मध्य विद्यालय और दुबौली कन्या मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया।
श्री तिवारी ने इस दौरान कभी अभिभावक तो कभी गुरु की भूमिका निभाई। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों और शिक्षकों से संवाद किया तथा विद्यार्थियों की समस्याओं और पढ़ाई से जुड़ी कठिनाइयों की जानकारी ली।
शिक्षा मंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और विद्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। करीब आधे घंटे तक दोनों विद्यालयों का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने वहां की शैक्षणिक एवं बुनियादी सुविधाओं की स्थिति देखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित