संभल, जुलाई 14 -- उत्तर प्रदेश के संभल जिले में कब्रिस्तान की भूमि पर बनी ईदगाह की मीनार को प्रशासन ने बुलडोजर से ढ़हा दिया है।
तहसील संभल के अंतर्गत के ग्राम मढ़न में कब्रिस्तान के लिए आरक्षित सरकारी भूमि पर कब्जा करके ईदगाह और मस्जिद का निर्माण कर लिया गया था, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तहसीलदार कोर्ट ने कब्रिस्तान की भूमि पर बनाई गई ईदगाह और मस्जिद को तोड़ने के आदेश दिए थे।
तहसीलदार कोर्ट के आदेश पर तहसील कर्मी मंगलवार को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तहसील कर्मियों ने पहले दो व्यक्तियों द्वारा एक महिला की जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाए गए दो मकानों को बुलडोजर से तुड़वाया फिर बुलडोजर से ईदगाह की पच्चीस फीट ऊंची मीनार को ढ़हा दिया, बाकी अवैध कब्जे को तोड़े जाने के लिए बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित