वाराणसी , अप्रैल 2 -- उत्तर प्रदेश के चर्चित कफ सिरप तस्करी मामले में बुधवार को वाराणसी की कोतवाली पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हवाला के 42 लाख रुपये, नोट गिनने की तीन मशीनें और दस महंगे मोबाइल फोन बरामद किये।
गिरफ्तार आरोपियों में नई दिल्ली के मूल निवासी अशोक, राजस्थान के बीकानेर निवासी मोहित, राम अवतार, गिरधारी, गाजीपुर निवासी संतोष गिरी और बलिया निवासी ओम प्रकाश शामिल हैं। इन सभी के नाम सरगना शुभम जायसवाल के करीबी हवाला कारोबारी वैभव जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद सामने आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित