जयपुर , दिसंबर 13 -- दक्षिण पश्चिम वायु कमान वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल नगेश कपूर ने वायु सेना स्टेशन जयपुर का दौरा किया। रक्षा सूत्रों के अनुसार एयर मार्शल कपूर ने 12 और 13 दिसंबर को दो दिवसीय वायु सेना स्टेशन जयपुर का दौरा किया। इस दौरान ग्रुप कैप्टन विनय भारद्वाज ने उनका स्वागत किया।

इस दौरे के दौरान वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ ने स्टेशन की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सभी एयर वॉरियर्स के शानदार काम की तारीफ़ की। उन्होंने सोशल मीडिया के ज़िम्मेदार इस्तेमाल और सुरक्षा के प्रति जागरूकता पर भी ज़ोर दिया।

उन्होंने राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े से मुलाक़ात की और उन्हें जैसलमेर में होने वाले फायर पावर डेमोन्स्ट्रेशन के बारे में बताया। श्री बागडे से उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित